संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महिला की खाते से धोखधड़ी करते हुए साठ हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई है। मामले में पीड़िता व बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवा खुर्द निवासी शोभा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात को नामजद करते हुए निकासी की गई राशि की बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया गया है कि बगैर मेरी जानकारी के मेरे खाते से छह किस्तों में साठ हजार रुपये की निकासी की गई है। जिसमें चार किस्तों में चालीस हजार एटीएम से और दो किस्तों में बीस हजार ट्रांसफर करके निकासी की गई है। धोखाधड़ी एवं चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मालूम हो कि साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य इन दिनों काफी सक्रिय है। जो हाल के दिनों में कई खाताधारकों को लाखों रुपये का चूना लगा चुके है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग