राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। जिले परसा प्रखंड क्षेत्र परसौना स्थिति महुआ टोला मठ परिसर में चल रहे 9 दिवसीय महा विष्णुयज्ञ में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चार घरवा से चल कर आई 7 वर्षीय बालिका कथा वाचिका परम साध्वी अनुष्का पाठक के प्रवचन सुनने के लिए यज्ञ में देवती ,परसौना, परसादी बनकेरवा, बारवे दिघरा, लतरहिय आदि गांवों से हजारों की संख्या में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ के तीसरे दिन प्रवचन के दौरान बालिका साध्वी अनुष्का कहती है कि (सत्य चित्त, आनंद) यानी सत्य उसे कहते जो काला बारिश सत्य जो अध्यात्म सत्य है, जो अपवर्तनिय सत्य है, उसे सत्य कहते हैं। चित्त उसे कहते हैं जो अपनी प्रकाश से दुनिया को प्रकाशित करते रहता है। जिनकी कृपा से सूर्य के रैशनी है उन्ही की कृपा से चंद्रमा में शीतल भी हैं पुष्पो में रंग भी वही है, तो सुगंध भी वही है। इसलिए हम उसे (चित्त) है और आनंद जो कभी खत्म न हो और जिसे कभी मन न भरे उसे आनंद कहते हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा