राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आवास योजना मे धांधली करने वाले जेल जाने के लिए रहे तैयार। किसी भी हालत में उनको बख्शा नही जाएगा। उक्त बातें मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक में शुक्रवार को मांझी के विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि हर हाल में लाभुकों को उनका घर बनाना होगा नहीं तो आवास सहायकों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बैठक में शामिल लोगों को गृह निर्माण के प्रति जागरूक होने की जानकारी दी गई। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी से अवगत कराया गया। विधायक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 -22 एवं पूर्व के लंबित लाभुकों को प्रेरित करते हुए एवं आवास सहायकों को निर्देशित किया गया। विधायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में दलालों और बिचौलियों की सक्रियता पर गम्भीर नाराजगी प्रकट की गई। उन्होंने दलालों और बिचौलियों से बचने की लाभुकों से अपील की। मांझी के बीडीओ नील कमल ने इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की शिकायत पर अबिलम्ब प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। विधायक द्वारा हर हाल मे भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के सरकार की नीति का अनुसरण करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गरीब का हक मारने वाला कभी भी सुखी नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि अधिकारी हो या कर्मचारी या दलाल किस्म के लोग पता चलते ही उनपर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव, मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, आवास सहायक के अलावा माकपा नेता शैलेश यादव, नसीम अहमद, रंजन यादव, जावेद अयान तथा तस्लीम तन्हा आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग