राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाने के ग़ैरतपुर गांव में बीते शुक्रवार को लगी भीषण आग में लगभग आधा दर्जन लोगों का घर जलकर खाक हो गया था। अगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवार को लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। घटना के बाद पूर्व जिला पार्षद राजू गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता कमला यादव, राजेश प्रसाद आर्थिक मदद को पहुंचे। पूर्व जिला पार्षद राजू गुप्ता ने शनिवार को पीड़ित परिवार को चावल, दाल, आलू, तेल, साड़ी, धोती, साबुन, सर्फ, सहित अन्य जरूरी सामान देते हुए आर्थिक मदद भी की। इस मौके पर राजू गुप्ता ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हम खड़े हैं तथा हमसे जितना बल सकेगा हर संभव मेरे द्वारा मदद किया जाएगा वहीं उन्होंने और लोगों से भी पीड़ित परिवार को मदद करने को लेकर अपील की बताते चलें कि इस आग लगी है सारे घर में रखे सामान जलकर राख हो गए हैं जिससे पीड़ित परिवार को काफी अभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मौके पर लोगों द्वारा किए गए मदद से पीड़ित परिवार को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग