पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार पति पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायलों की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के डोमछो गांव निवासी सिगासन तिवारी का 45 वर्षीय पुत्र उमेश तिवारी और उमेश तिवारी की 48 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का इलाज कर पत्नी की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर मशरक से मंदिर में पूजा कर घर वापस जा रहें थें कि अनियंत्रित ऑटो ने धक्का मार दिया जिसमें घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग