संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महाविद्यालय हाफिजपुर में शनिवार को रेड रिबन क्लब के द्वारा एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रो. शशि निवास पांडेय ने किया। रेड रिबन के नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर काशीनाथ राय ने बताया कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है। इससे बचने के लिए सभी लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। हमलोगों को एड्स पीड़ितों से रक्त का संपर्क नहीं रखना चाहिए। एनएसएस टीम लीडर अमित कुमार सिंह ने कहा कि एड्स के जानलेवा बीमारी है। जिसके प्रति सभी लोगों को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। मौके पर श्रीकांत राय, पूजा कुमारी, बलेसर राय, ओमप्रकाश राय, ममता कुमारी अभिषेक कुमार, मुन्ना कुमार, उज्जवल कुमार आदि उपस्थित थे।
फ़ोटो(कार्यशाला में उपस्थित प्रोफेसर एवं छात्र)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग