संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शनिवार को बनियापुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम और थानाध्यक्ष अमितेश की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधित लगभग एक दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि आधा दर्जन से अधिक नए मामले भी दर्ज किए गए। अंचलाधिकारी ने बताया कि पूर्व से लंबित जमीनी विवाद के ग्यारह मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि नौ नए मामले दर्ज किए गए। इधर सहाजितपुर थाने में भी अंचल निरीक्षक लालदेव पासवान एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार की उपस्थिति में शिविर का आयोजन कर चार मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि छह नए मामले दर्ज किए गए। दर्ज मामलों पर पदाधिकारियों ने जांच- पड़ताल के बाद फैसला करने की बात कही। जनता दरबार के आयोजन को लेकर दोनों थानों में फरियादियों की भीड़ दोपहर बाद तक जुटी रही।जहाँ मामले के निष्पादन के बाद कई फरियादियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग