राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर स्थित प्रयागराज यार्ड मेन्टेनेंस के लिये ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं रेग्यूलेशन निम्नवत किया जायेगा ।
मार्ग परिवर्तन :-
- दुर्ग से 29 मई,2022 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं0-प्रयाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-बधारी कलान-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।
- छपरा से 30 मई,2022 को चलने वाली 15159 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जं0-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बधारी कलान-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
रेग्यूलेशन:-
- गोरखपुर से 30 मई,2022 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- छपरा से 30 मई,2022 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग