राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा व नगरा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। खैरा थाना परिसर में सीओ मोहित सिन्हा व खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने जनता दरबार लगाया। जिसमें आठ मामले आए। इनमें से दो मामले का निष्पादन किया गया। वहीं नगरा ओपी परिसर में सीओ व थानाध्यक्ष सुनील प्रसाद ने जनता दरबार लगाया। जिसमें चार मामले आए। बता दें कि सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर छोटे-छोटे मामलों का निष्पादन करना है। जिसको लेकर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। वहीं जानता दरबार में कई लोगों की मौजूदगी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग