पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के वार्ड- 9 में नल जल की योजना से पानी नहीं मिलने से ग्रामीण काफी परेशान दिख रहे हैं। इस वार्ड में नल जल के लिए बोरिंग से लेकर मीनार तक एवं हर ग्रामीणों के घर तक पाइप की सप्लाई कर दिया गया है। लेकिन मोटर खराब होने के कारण लगभग 1 वर्ष से पानी की सप्लाई बंद है। गर्मी का महीना है, पानी का अभाव है फिर भी सरकारी बाबुओं की लापरवाही से 1 साल से नल जल योजना इस वार्ड में बाधित है। नल जल को दुरुस्त कराने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड से लेकर जिला पदाधिकारी, एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के पास लिखित शिकायत किया जा चुका है। लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के कहने के अनुसार बहुत दिन पहले शिकायत पर नल जल डिपार्टमेंट के जेई जांच करने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने रविवार को बताया कि नल जल की शुरुआत होने के महज कुछ दिन बाद ही मोटर जल गया। पूर्व मुखिया के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मोटर को बनवाया गया। लेकिन पुनः कुछ दिन चलने के बाद फिर मोटर जल गया जो आज तक नहीं बन पाया है। यहां तक सप्लाई के लिए बिछाए गए पाइप का भी बुरा हाल हो चुका है पाइप जहां-तहां डैमेज हो चुका है। पता नहीं सरकार के पदाधिकारी कब नींद से जगेंगे और कब तक लोगों की समस्या का समाधान हो पाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग