राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए दो महिला शराब धंधेबाज को 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें मशरक पूरब टोला गांव में शराब बनाने और बेचने की के आरोप में छापेमारी के दौरान इंदू देवी पति शंकर नट को 40 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वही महिला शराब धंधेबाज इंदू देवी ने बताया कि शराब कुछ ही घंटों पहले सिसई गांव निवासी अजय नट पिता संतलाल नट ने उसे डिलेवरी दी थी।वही दूसरे गांव सोनौली तकिया गांव में सुगाति देवी पति अशोक राउत को फुस के पलानी के पीछे छुपाकर रखें 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि दोनों गिरफ्तार महिला शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही सिसई गांव निवासी शराब डिलेवरी करने वाले अजय नट पिता संतलाल नट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग