पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण पुलिस के निर्देश पर रविवार को मशरक थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जिसमें चौकीदारों से शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने चौकीदारों को शराब मामले की सूचना संकलन करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहां की आप अपने इलाके में शराब निर्माण, उसकी बिक्री, भंडारण एवं तस्करी के संबंध में सूचना संकलन कर थानाध्यक्ष को दे छापेमारी कराए। यदि आपके द्वारा कोई भी कोताही बरती जाती है तों आपके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन,अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव समेत दर्जनों चौकीदार उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग