संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी थाने के ग़ैरतपुर गांव में बीते शुक्रवार को लगी भीषण आग में लगभग आधा दर्जन लोगों का घर जलकर खाक हो गए थे। अगलगी की इस घटना में अग्नि पीड़ित परिवार को लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। घटना के बाद कल शनिवार के शाम को माँझी प्रखण्ड के प्रमुख कमला देवी आर्थिक मदद करने के लिए पहुंची। इस क्रम में उन्होंने पीड़ित परिवार को बर्तन इत्यादि के साथ नकद राशि भी दिया साथ ही साथ उन्होंने बहुत जल्द सरकारी लाभ दिलवाने के आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हम खड़े हैं तथा हमसे जितना बन सकेगा हर संभव मेरे द्वारा मदद किया जाएगा। उक्त मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरोज यादव, दिलीप यादव, वीरेश सिंह इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे। बताते चलें कि इस आगलगी के कारण घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए हैं, जिससे पीड़ित परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मौके पर लोगों द्वारा किए गए मदद से पीड़ित परिवार को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग