संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी के प्रसिद्ध रामघाट पर आगामी दो जुलाई से करूणा निधान श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दस दिनों तक चलने वाले उक्त यज्ञ के सफल संचालन के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय मौनिया बाबा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक राजद नेता सरोज यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए यज्ञाधीश संत रामदास जी महाराज ने कहा कि विश्व के कल्याणार्थ प्रस्तावित यज्ञ में देश के अनेक मूर्धन्य प्रवाचक शामिल होंगे। संत हरिहरानंद यज्ञ के संयोजक तथा पंडित सूर्य नारायण उपाध्याय यज्ञाचार्य होंगे। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को भब्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा 12 जून को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। उन्होंने बताया कि अगले रविवार को ग्रामीणों की प्रस्तावित बैठक में यज्ञ संचालन समिति का विधिवत गठन किया जाएगा। सम्पन्न बैठक में प्रो कमलेश कुमार चौबे पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह घनश्याम ओझा परमात्मा सिंह भोला सिंह ब्यास श्यामलाल यादव स्वामी नाथ शर्मा अशोक सिंह।साधु। द्वारिका यादव तपेश्वर साह तथा सत्यदेव राम आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी