नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। भेल्दी अमनौर मुख्य पथ के बीच धरहरा खुर्द के पास दो बाइक में टक्कर होने से एक बृद्ध बुरी तरह घायल हो गए,घायल बृद्ध का उपचार पटना हाजीपुर में किया जा रहा था, जहाँ उपच्चार के दौरान बृद्ध की मौत हो गई। मृतक बृद्ध ब्यक्ति ढोरलाही पंचायत के भतेहरी गांव के 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक प्रभु राय बताया जाता है। मृतक का शव गांव में आते ही परिजनों में रुन्दन कुंदन शुरू हो गया।परिजनों के कोहराम से गांव में मातम छा गया।मृतक के पत्नी शुशीला देवी इनके पतोहू के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि 12 मई को बाइक से दादा पोता धरहरा गांव में एक शादी समारोह में नेवता पुराने गए हुए थे, शादी में जाने के दौरान आ रही बाइक में आमने सामने से टक्कर हो गई। जिससे दादा पोता बुरी तरह घायल हो गए।जिनका उपच्चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होने के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। जहा उपचार के दौरान बृद्ध शिक्षक की मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग