संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तिलक समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक चोरों ने चुरा ली। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली का है।मामले की प्राथमिकी पीड़ित विजय कुमार राय ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मैं गांव के ही एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिये अपनी बाइक से गया था। जहाँ बाइक को बाहर खड़ी कर अंदर खान खाने चला गया। जब खाना खाकर बाहर आया तो देखा कि बाइक उक्त स्थल से गयाब है। जिसके बाद काफी खोजबीन किया पर बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर बढ़ती बाइक चोरी की घटना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि