राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के मझौली का है।मामले की प्राथमिकी भागमनी देवी ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरी माँ घर में बैठी थी। तभी मेरे पट्टीदार महेश दुबे, ज्ञान्ती देवी और राकेश दुबे मेरी जमीन खोद कर बाउंडरी कर रहे थे। जब इस बात की सूचना मेरी माँ कलावती कुंवर को मिली तो वह मौके पर पहुँची और मना करने लगी तभी सभी नामजदों ने मेरी माँ को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग