राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा ( सारण)। एकमा पुलिस अंचल के कलान गांव में आम के पेड़ से अचार के लिए आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से टुनटुन यादव नामक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल टुनटुन यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल टुनटुन यादव को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां घायल टुनटुन यादव का उपचार जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग