- सफल दाम्पत्य जीवन की जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों व शुभचिंतकों ने दिए आशीर्वचन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो. अजीत कुमार सिंह)। जिले के मांझी प्रखंड के घोरहट मठिया गांव निवासी पत्रकार प्रशांत भारती की बहन व स्व. अरबिंद भारती की पुत्री कुमारी रुबी बक्सर के लखरांव मठिया निवासी लाल बिहारी गोस्वामी के पुत्र व दिल्ली पुलिस कर्मी रंजीत कुमार संग शनिवार को शुभ मुहूर्त में परिणय सूत्र में बंध गई। जानकारी के अनुसार बक्सर के लखरांव मठिया से छपरा के घोरहट मठिया गांव पहुंची बारात में जयमाल के अवसर पर वर-वधु पक्ष के सगे संबंधियों के अलावा जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने नव दंपति के सफल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए आशीर्वचन व बधाई दी।
आशीर्वचन व बधाई देने वालों में एमएलसी सच्चिदानंद राय, मुन्ना बाबा, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, संजीव शर्मा, के. के. सिंह सेंगर, अमित कुमार सिंह, संजीत कुमार अकेला, संजय पांडेय, वीरेश सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, प्रशांत भारती, रवि कुमार, अमित कुमार, समाजसेवी अरविंद सिंह, भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, रंजीत सिंह, भाजपा नेता पूर्व जिला परिषद धर्मेंद्र सिंह समाज जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश यादव, लोक कवि सह शिक्षक बिजेंद्र तिवारी, प्रो. अशोक भारती, शिक्षक उमेश गिरी, देवानंद गिरी, रवि शास्त्री, अमित पांडेय, विश्वाश पांडेय, आयुष उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, सनी दुबे, रविन्द्र भारती, कमलेश भारती, ब्रजेश कुमार भारती आदि शामिल हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग