राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में माने गांव के रवि कुमार, रमेश कुमार सोनी, चंदन कुमार सोनी, उर्मिला देवी, श्याम सुंदर साह, सुगंती देवी, चंदन शर्मा, अखिलेश शर्मा, हंसराजपुर टोले गोपाली गांव के कलार्क कुमार व बलेसरा गांव के सोनी देवी शामिल है। बताया गया है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद के द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग