राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। सोनपुर गोला बाजार से चित्रसेनपुर जाने वाले मुगल कैनाल का निरीक्षण करने जल संसाधन मंत्री संजय झा सोनपुर पहुंचे। उनके साथ अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह भी थे। यहां जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री ने मुगल कैनाल की मरम्मती कराने की बात कही। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती आनंद किशोर सिंह रमेश चौरसिया राकेश डांगी विजय दांगी समेत कई लोग मौजूद रहे। सोनपुर में बाढ़ तथा जल जमाव की समस्या को लेकर सोनपुर के जदयू कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर यहां की समस्या से अवगत कराया था। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने मुगल कैनाल के पश्चिमी छोर का मरम्मती की मांग की थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग