राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों में शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के तहत रविवार को तरैया पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आलोक में तरैया पुलिस हरदासचक गांव पहुंची जहां शराब धंधेबाज सरल मांझी के घर से पुलिस ने 10 लीटर देशी दारू के साथ सरल मांझी को पकड़ा था। जिस पर धंधेबाज के परिजन हाथ में तेज हथियार लेकर पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस से झड़प कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस व धंधेबाज में हुए झड़प में पुलिस कर्मी सहित लगभग एक दर्जन लोग चोटिल हो गए है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की पुलिस 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी तभी धंधेबाज के परिजनों ने जिसमे कई महिलाए भी शामिल थी।पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़वाने के लिए पुलिस से झड़प करने लगे।आरोपी सरल मांझी शराब का धंधेबाज है जो पूर्व में शराबकांड में जेल भी जा चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग