मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी गांव निवासी धीरज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी का बनकेरवा गांव में सर्पदंस से मौत हो गई। मृतक महिला कैतुका लच्छी गांव निवासी धीरज कुमार की पत्नी पूजा देवी बताई जाती है। घटना के संबंध में मैके के परिजनों ने बताया कि पूजा देवी अपने मैके बनकेरवा निवासी दरोगा साह के घर आई थी। शनिवार को घर में समान कि साफ कर रही थी रही थी। इसी क्रम में सर्प ने डंस लिया। घटना की जानकारी देने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए परसा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाने के क्रम में महिला ने रास्ते ही दम तोड़ दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग