राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। सारण पुलिस की लगातार छापामारी सघन जांच अभियान के बाद भी शराब कारोबारियों का हौसला स्पष्ट नहीं हो रहा है पुलिस यदि डाल-डाल है तो शराब कारोबारी पात पात ताजा मामला खैरा थाना क्षेत्र की की बताई जाती है। जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर खबर मिली की एक युवक खैरा अमर छपरा मार्ग पर सफेद रंग की स्कूटी पर महुआ देसी शराब लादकर जगहों पर शराब को पहुंचाने की फिराक में है इसके बाद थाने की पुलिस ने उक्त स्थल पर छापामारी कर स्कूटी के साथ शराब करवाई को गिरफ्तार किया जब स्कूटी की जांच की गई तो स्कूटी के अंदर 45 लीटर महुआ देसी शराब पाया गया उक्त शराब कारोबारी कोरिया पंचायत के लोहा छपरा गांव निवासी रघुवीर राय का पुत्र संजय राय बताया जाता है इस संबंध में खैरा प्रभारी थानाध्यक्ष रेशम लाल ने बताया कि स्कूटी के साथ स्कूटी में रखें शराब को कारोबारी के साथ जप्त कर लिया गया है वह शराब कारोबारी को आज जेल भेज दिया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग