प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वित्तरहित संस्थानों के अस्तित्व पर सरकार द्वारा किए जा रहे कुठाराघात एवं 7 से 8 वर्ष के बकाए अनुदान को जांच के नाम पर रोकने के तुगलकी फरमान के मुद्दे पर सरकार के खिलाफत करने का फैसला किया गया। कोर कमेटी के सदस्यों ने एक स्वर से सरकार के इस नाफरमानी के खिलाफ आंदोलन करने पर सहमति जताई। जल्द ही सारण जिला के सभी इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और माध्यमिक विद्यालय के कर्मियों और प्रबंधन से बात करके छपरा में एक बैठक आयोजित की जाएगी। आज के बैठक में जिला संयोजक डॉ रंजय कुमार, रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रो बृजेश कुमार, ANV फोरम के सेंट्रल कमिटी मेंबर प्रो प्रेमशंकर, प्रो विश्वनाथ सिंह, प्रो तारकेश्वर तिवारी एवं प्रो सुमन कुमार सिंह आदि शामिल थे। इस बैठक में प्रो रोशन कुमार एवं प्रो संजय कुमार भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग