पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बाजार में साइकिल पर सवार होकर सैलून खोलने जा रहे सैलून संचालक को अनियंत्रित एक्सयूवी ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें गंभीर स्थिति में घायल सैलून संचालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बेनछपरा गांव निवासी अशोक ठाकुर का 16 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार ठाकुर के रूप में हुई। दुर्घटना की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एस एच 73 को चंदेश्वर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर सड़क के बीचों बीच ट्रक खड़ा कर जाम कर दिया। घंटों जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने दल बल के साथ पहुंच वरीय पदाधिकारियों से बात कर स्पीड ब्रेकर बनवाने की सहमति पर आवागमन चालू कराया। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर सैलून खोलने मशरक बाजार जा रहा था कि अनियंत्रित एक्सयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप में घायल हो गया। चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने बताया कि घायल के सर में लगें गहरे जख्म की वजह से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है वही उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। घायल के परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग