गड्ढे के पानी मे डूबने से बुजुर्ग की मौत
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के खजूरी गांव में शुक्रवार की सुबह गड्ढे के पानी मे डूब जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी ।मृतक उसी गांव का 80 वर्षीय कैलाश शर्मा बताये जाते है ।परिजनों के अनुसार वे सुबह में शौच के लिए चंवर में गये थे जहां सड़क किनारे जमा बरसाती पानी मे डूब जाने से उनकी मौत हो गयी । सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष के डी यादव घटनास्थल पर पहुँचे एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग