दिघरा गांव पहुचने पर जबाज सैनिक सुनील कुमार यादव को सांसद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण। भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात परसा थाना क्षेत्र के दिघरा गाँव निवासी जबाज सैनिक सुनील कुमार यादव के ड्यूटी से छुट्टी मिलने पर अपने पैतृक गांव दिघरा पहुचने की जैसे ही क्षेत्र के लोगों को भनक लगी वैसे ही फौजी की एक झलक देखने की लोगों ने बेआकुल हो उठे घर पर आमलोगों से लेकर खास लोगो तक का हुजूम लग गई.आसपास की महिलाएं घर के दरवाजे पर भजन कीर्तन पूजा पाठ कर फौजी की लम्बी उम्र की दुआ करते दिखी वही फौजी की माँ ने अपने दरवाजे पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर पुत्र की लम्बी उम्र होने की प्रार्थना की. ज्ञात हो कि गलवां घाटी में भारत-चीन सैनिक के बीच पिछले 15 जून की हुई झड़प में विभागीय अधिकारी के भूल होने के कारण किसी अधिकारी ने फौजी सुनील यादव की पत्नी मेनका देवी को देर रात फोन कर शहीद होने सूचना दी थी.शहीद होने की गलत सूचना से परसा समेत पूरे बिहार में शोक की लहर दौर गई थी.जो अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे फिर से विभागीय परिजनों को फोन आया कि सारण जिले की सुनील सुरक्षित है व चीन सैनिक को मुंहतोड़ जबाब दे रहा है घबराने की कोई जरूरत नही है तब जा कर परिजनों में अचानक खुशी लावट आई थी चीनी सैनिकों को धूल चटा कर अपने मातृभूमि के लिए घायल हुए थे ओ आज बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर पहुचे बात चीत के क्रम में फौजी सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी घायल हुए सैनिक साथी से मिले थे और आज मुझे अपने आप पर गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री ने मुझसे मिलने के दौरान बिहारी सैनिक होने पर तारीफ किये थे और कहा था कि आज मुझे भी आपलोग से मिलकर गर्व महसूस कर रहा हूँ कास मै भी बिहारी होता और आप के जैसे बीर सैनिक बन कर चीनी सैनिकों से लोहा लेने का मौका मिलता मैं सलाम करता हूं देश के सैनिकों को व बिहारी सैनिकों को.वही स्थानीय लोगो द्वारा सूचना मिलने पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह भी फौजी के घर पहुचकर सैनिक सुनील कुमार को अंगवस्त्र,फूल-माला और तिरंगा वाला टोपी पहनाकर सम्मानित किया।साथ ही उनके पिता व पूर्व सैनिक सुखदेव यादव को भी सम्मानित किये और माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूढी से दूरभाष पर बात करवाई।सांसद ने बात चित करते हुए कहा कि आप पर पूरे छपरा वासियों को गर्व है आपने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है वही राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आप ने जिस प्रकार से चीनी सैनिकों को धूल चटाने का काम किया है आप पर पूरे परसा वाशियो को गर्व है आपको मेरा सैल्यूट है इस मौके,संतोष शर्मा,रामानंद सिंह,बच्चा सिंह,विक्रम साह, चुनमुन कुमार,कुंदन कुमार,उप मुखिया अशोक राय समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग