फ्यूजन फाइनेंस कर्मी को बीच रास्ते में चाकू घोंप 60 हजार रुपये लूटे
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर के रूद्रपुर में ग्राहकों से वसूली कर वापस जा रहे फ्यूजन फाइनेंस महराजगंज शाखा बैंक के कर्मचारी को बीच रास्ते में चाकू घोंप कर अपराधकर्मियों ने साठ हजार रुपये लूट लिए। बाद में सूचना मिलने पर मटियार पंचायत के मुखिया पति जय प्रकाश महतो ने घायल बैंक कर्मी को एकमा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे चिंता जनक स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल ब्यक्ति एकमा बंधन बैंक का कर्मचारी नवीन कुमार सिंह बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने मामले की जांच तथा अपराधकर्मियों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग