पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव की महिला की सड़क दुघर्टना में घायलवस्था में इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत सोमवार को हो गयी। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम को सियरभुक्का गांव लाया गया जहां महिलाओं के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक सियरभुक्का गांव निवासी शिव कुमार राम की 45 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी देवी के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह ऑटो पर सवार होकर धर्मासती बाजार करने गयी थी कि वही पर अनियंत्रित पिक अप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा फिर वहां से भी इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बेहद ही गरीब है उसको दो बेटा और एक बेटी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग