राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का जांच मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार ने सोमवार को किया। जांच के बाद बीडीओ ने बताया की आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 105,107,138,139 एवम 140 का जांच किया गया। जिसमे अधिकांश जगह आंगनबाड़ी भवन की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है।ऐसे भवन है जिसमे आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन संभव नही है।सबसे दयनीय स्थिति निजी मकान में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 140 की है। वह उस भवन के कमड़े में चलने लायक नहीं है।यह भवन बहुत ही छोटा है। जो करकट का बना हुआ है। जिसमें बांस लगाया कर उसके ऊपर लकड़ी रखा हुआ है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग