राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा खास में आपसी विवाद को लेकर हुई एक चाकूबाजी की घटना में चार लोग बुरी जख्मी हो गए। सभी जख्मी को आनन फानन में स्थानीय लोग मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक दो जख्मी को रेफर किए जाने की चर्चा की जा रही थी। जख्मी में 45 वर्षीय दादा महतों, 25 वर्षीय साजन कुमार, 35 कपिल महतों, 50 वर्षीय गंगा महतों, 50 वर्षीय लीला देवी का नाम बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर संध्या कुछ लोग समुह में दादा महतो के दरवाजे पर पहुंचे। आते ही ताबरतोड़ चाकू मारना शुरु कर दिया। घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण जब तक कुछ समझते तब तक खून से लथपथ होकर चार लोग जमीन पर गिर चूके थे । इधर घटना को अंजाम देने वाले जब तक ग्रमीणों की भीड़ जमा होती वहा से निकल चूके थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग