मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के सलिमापुर में शादी की नियत से एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में किशोरी की पीड़ित मां ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पुत्री रात्री में घर से शौच के लिए घर से उत्तर दिशा में गई थी। काफी देर होने पर भी जब वह वापस नही लौटी तो खोजबीन किया गया लेकिन कही उसका कोई पता नही चला। पीड़िता ने शादी के नियत से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री का अपहरण कर लेने की आशंका व्यक्त की है। मामले में थानाध्यक्ष से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग