राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। दरियापुर प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार पटेल का स्वागत समारोह आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं RRF द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कनीय विद्युत अभियंता के कार्यपालक सहायक विनय कुमार सिंह द्वारा स्वागत गीत गाया गया। स्वागत समारोह के बाद आनंदकुमार पटेल ने कहा की जनता के लिए मेरे द्वार हमेशा खुले हुए हैं। किसी प्रकार की परेशानी हो तुरंत कॉल कीजिए उन्होंने विद्युत विभाग में जो भी कमियां है। उसको जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। इस समारोह में विद्युत विभाग के कर्मचारी मृत्युंजय कुमार, कमलेश कुमार, मुन्ना राम, राकेश माझी, संजय भगत, अरुण भगत, सुरेश राय, अरविंद कुमार, हरि माधव तिवारी, रजनीश तिवारी, मुन्ना राम, मुकेश राम, मनोरंजन बैठा, समेत कई विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग