मृतंजय तिवारी। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर हुई मार में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सराय बक्स में दो पक्षों में हुई आपसी विवाद में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष के योगेंद्र सिंह उनकी पत्नी शांति देवी पुत्र रितेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के रविंदर महतो और उनकी पत्नी कुसुम देवी शामिल है।सभी का इलाज गड़खा सीएससी में हुआ घायलों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु थाना में आवेदन दी गई।भीमा बांध गाँव के घायल चन्दन कुमार ने गड़खा थाने में फर्द बयान दर्ज कराकर कहाकि मैं दुकान पर अण्डे खा रहा था। तभी फिरोजपुर निवासी नरेश सिंह करण सिंह अर्जुन सिंह कल्लू महतो मोबाइल को लेकर मारपीट करने लगे तथा घायल कर दिया इलाज गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग