मृतंजय तिवारी। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के कटसा बाजार पर एक कोयले दुकान में दुकान का पीछे से दीवार तोड़कर एक लाख दस हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।पीड़ित दुकानदार कटसा निवासी कामेश्वर राय के पुत्र धीरेन्द्र राय ने बताया कि सोमवार की रात्रि दुकान बंद करके अपने घर चला गया। मंगलवार को सुबह जब दरवाजा खोला तो पीछे से दुकान की दीवार टूटी हुई थी तथा अलमीरा खुली पड़ी थी और अलमीरा में रखी सभी पैसे गायब थी। पीड़ित ने बताया कि एक व्यक्ति को मंगलवार को पैसा देना था इसलिए उपाय करके देने के लिए पैसे को अलमीरा में रखा हुआ था। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग