राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। दहेज में बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में कोर्ट परिवाद के आधार पर बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें पति सहित दो नामजद एवं तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बनियापुर थाना क्षेत्र के लुल्हा धनाव निवासी रघुवीर मांझी ने बताया है कि अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति- रिवाज से वर्ष 2018 में मशरख थाना क्षेत्र के सपही निवासी सुदीश मांझी से की थी। मगर कुछ दिन बाद से मेरी पुत्री को दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया गया। इधर सहाजितपुर थाने में भी कोर्ट परिवाद के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही लोगों ने मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी हजारीलाल साह ने बताया है कि मेरे खेत मे घुस मवेशी फसल बर्बाद कर रहे थे। जिसे हटाने पर गांव के ही रामशंकर मांझी, रंजीत कुमार मांझी, अनुज कुमार मांझी एवं फूलमती देवी मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिये।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग