राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विधुत उपभोगताओं की समस्याओं के निराकरण के लिये 1 से 5 जून तक होगा शिविर का आयोजन

छपरा

छपरा

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

बनियापुर (सारण) बिधुत उपभोगताओं के लिये अच्छी खबर है। अब बिधुत विपत्र की गड़बड़ी से लेकर नए कनेक्शन लेने तक का कार्य एक ही छत के नीचे सेक्शन कार्यालयों में शिविर लगाकर संबंधित कर्मियों द्वारा त्वरित गति से निबटारा किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बिधुत एसडीओ धीरज सती ने बताया कि 01 से 05 जून तक बनियापुर के कोल्लूआ पीएसएस, लहलादपुर के लहलादपुर पीएसएस, नगरा में प्रखंड कार्यालय एवं जलालपुर के प्रखंड कार्यालय स्थित सेक्शन कार्यालय में शिविर लगाकर विधुत उपभोगताओं की समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा। जहाँ उपभोगता पहुँच अपने विपत्र की गड़बड़ी,नए कनेक्शन से संबंधित समस्या एवं अन्य संबंधित कार्यो का निबटारा करा सकेंगे। शिविर में संबंधित प्रशाखा के कनीय अभियंता, कार्यपालक सहायक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहेगें। एसडीओ श्री सती ने अधिक से अधिक संख्या में उपभोगताओं को शिविर में पहुँच अपनी समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की है। शिविर में समस्या के अनुरूप आन द स्पॉट निराकरण किया जाएगा अथवा उपभोगताओं के द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में समय का निर्धारण कर रिसीविंग उपलब्ध कराई जाएगी।