संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। तालीमी मरकज केंद्रों पर 01-30 जून तक समर कैंप चलाने को लेकर बीईओ रामनाथ बैठा की अध्यक्षता में बीआरसी केंद्र पर शिक्षा स्वयंसेवको की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सभी शिक्षा स्वयंसेवको को आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान पटना से पहुँचे प्रशिक्षकों द्वारा स्वयंसेवको को प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में बताया गया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का चयन कर केंद्र पर दस बच्चों का समूह बनाकर प्रतिदिन 09 बजे से 10:30 बजे तक कैम्प का संचालन किया जाएगा। जहाँ पांचवी एवं छठी कक्षा के बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी एवं अन्य विषयों में दक्ष बनाया जाएगा। मालूम हो कि बनियापुर में 13 तालीमी मरकज केंद्र है। मौके पर बीआरपी सतेंद्र मिश्रा, लेखापाल पंकज कुमार, श्रीकांत पांडेय सहित सभी शिक्षा स्वयंसेवक उपस्थित थें।
फ़ोटो (बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग