राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी निवासी राकेश कुमार राय बताया जाता है। एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि उक्त युवक द्वारा अपने घर के बगल में शराब की बिक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ से बल के सहयोग से धंधेबाज को गिरफ़्तार करते हुए शराब की बरामदगी की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग