राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा की अध्यक्षता में एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि कॉम्पलेक्स के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 8 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर देश के आम जनमानस के हित में किए गए जनहित के कार्यों पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 31 मई से 14 जून तक लाभार्थियों के बीच संपर्क करने का कार्यक्रम तय किया गया। जिसमें किसान मोर्चा की विशेष जिम्मेवारी दी गई। आगामी 3 जून को स्वच्छता अभियान के तहत महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 4 जून को किसान लाभार्थियों के साथ महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद यात्रा आरंभ कर आभार सभा का आयोजन रसूलपुर स्थित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल परिसर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया जाएगा। 5 जून से 14 जून तक सभी मंडलों में उन्नत किस्म के किसान को किसान सभा का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय प्रभारी किसान मोर्चा चैतेन्र्द नाथ सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, जिला महामंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, गौरव कुमार किशन, बलवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, विभूति नारायण तिवारी, मंटू मिश्रा, अभय मिश्रा आदि अन्य मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग