राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने कहा है कि जिले में सरकारी योजनाओं में हो रही लूट में जिले एवं प्रखंड के वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच के नाम पर अवैध राशि की वसूली की जा रही है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इन्द्रा प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, हर घर नल जल योजना, जल जीवन हरियाली योजना, आंगनबाड़ी एवं सरकारी स्कूलों की जांच के नाम पर जांच टीम में शामिल अधिकारियों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियो से अवैध राशि की वसूली कर रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि अभी तक जिले के एक भी व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।
राजद प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक लाभुकों से 20 से 30 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। ऐसे जिले में सैकड़ों उदाहरण है कि एक मांजिला एवं दो मंजिला मकान होने के वावजूद भी आवास योजना की राशि भुगतनान की गई है। वहीं हाल नल जल योजना का है। जहां आज तक सैकड़ों गांवों में आम जनता को शुद्ध नल का जल नहीं मिल रहा है। जिसकी शिकायत समाचार पत्रों के माध्यम से देखने को मिलती है। राजद प्रवक्ता ने बताया की मनरेगा योजना के तहत गरीब मजदूरों को रोजगार देने के नाम पर व्यापक पैमाने पर फर्जीवड़ा किया जा रहा है। सरकार की महत्वकांछि योजना जल जीवन हरियाली में भी कागजों पर ही खानापूर्ति कर करोड़ों सरकारी रुपए का बंदरबांट किया गया है। यही हाल हर घर शौचालय योजना का है, जहां शौचालय निर्माण के नाम पर घटिया निर्माण कर जिले में अरबों रुपये का घोटाला किया गया है,और एक भी शौचालय कारगर नहीं है,जो सरकारी विफलता का पोल खोल रहा है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिल रहे पोषाहार में भी भारी लूट खसोट की जा रही है। जो सर्वविदित है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि जिले से सरकारी योजनाओं की जांच के लिए जो अधिकारियों की टीम आती है, वह अपना कमीशन लेकर लीपापोती कर देती है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि बहुत जल्द राजद का शिष्टमंडल जिलाधिकारी सारण से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग