राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मंगलवार की सुबह में विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक उक्त गांव निवासी अमीन मुरलीधर प्रसाद श्रीवास्तव का 26 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मुकेश अपने नवनिर्मित मकान में पंखा चलाने के लिए बोर्ड का स्विच ऑन करने के लिए गया था इसी दौरान धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल तरैया में पहुचें जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के सदमे में बेसुध पड़े पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक तीन भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। लगभग दो साल पूर्व ही उसके मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता गांव में अमानत करके परिवार का भरण पोषण करते है। सूचना पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि वीर बहादुर राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया तथा दु:ख की इस घड़ी में धैर्य पूर्वक कार्य करने की अपील की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग