- प्रखंड प्रमुख ने कहा; प्रचार-प्रसार के अभाव में प्रशिक्षण के नाम हुई खानापूर्ति
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में बिना प्रचार-प्रसार के मंगलवार को कृषि विभाग ने खरीफ महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड प्रमुख, मुखिया व अन्य वर्तमान जनप्रतिनिधि नहीं दिखे। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा शमशेर आलम, प्रभारी बीएओ राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कृषि सलाहकारों के प्रयास से प्रशिक्षण कार्य कार्यक्रम में कुछ किसान पहुंचे हुए थे। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी के प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने बताया कि कृषि विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व किसानों को भूल गये। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का कोई भी प्रचार-प्रसार नही किया गया था। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों को पत्राचार तक नहीं किया गया। बिहार सरकार के कृषि संबंधित लाभकारी योजनाओं की जानकारी से किसान व जनप्रतिनिधि वंचित रह गये। कृषि विभाग के पदाधिकारी सिर्फ प्रशिक्षण के नाम पर खानापूर्ति किये है। इस मौके पर कृषि सलाहकार सुमन सिंह, चितरंजन पाठक, छठ नारायण राय, अजीत कुमार मुन्ना, संतोष कुमार रंजन, किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष भिखारी राय, पूर्व बीडीसी नागेन्द्र प्रसाद, भोला खां, राजीव कुमार, पप्पु यादव, चन्द्रभूषण सिंह उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग