राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थाना में मंगलवार को सैकड़ों लीटर जब्त शराब विनष्ट किया गया। मांझी सीओ धनन्जय कुमार की उपस्थिति में कई मामले में 300 लीटर विदेशी शराब को थाना परिसर में नष्ट किया गया।मिली जानकारी के मुताबिक मांझी पुलिस ने सीओ धनंजय कुमार की उपस्थिति में जेसीबी बुलाकर बरामद किए गए। विदेशी शराब की बोतलों को विनष्ट करवाया। वहीं परिसर में ही गड्ढा खुदवाकर सभी को उसमें दफना दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब्त किए गए शराब को कोर्ट के आदेश पर विनिष्ट किया गया। इस मौके थानाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया, थाना में पदस्थापित सभी एसआई व एएसआई उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग