राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के श्री कृष्ण मेमोरियल सभा कक्ष मे मंगलवार को वरीय उप समाहर्ता रश्मि कुमारी की मौजूदगी मे प्रखंड के सभी प्रधानमंत्री आवास सहायको की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया ।जिस बैठक मे बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 मे लाभुकों को आवंटित प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य का पंचायतवार समीक्षा किया ।जहा एक एक आवास सहायक से कार्य प्रगति का रिपोर्ट लेते बीडीओ ने शख्त निर्देश दिया कि आवास सहायक एक एक लाभार्थी से सम्पर्क कर आवास निर्माण का प्रतिवेदन तैयार करेंगे,चुकि सरकार के निर्देशानुसार हर हाल मे 25 जून तक लाभार्थी को आवास निर्माण कर कार्यालय को प्रतिवेदित आपके माध्यम से देना है।अन्यथा कि स्थिति मे प्राथमिकी दर्ज होना निश्चत है।आवास सहायक अपने अपने पंचायत मे सक्रिय रहकर आवास निर्माण कार्य पुरा कराए,कही किसी तरह के कार्य मे व्यवधान की जानकारी कार्यालय को देंगे।निर्धारित अवधि के बाद कार्य शिथिलता के मामले मे आप पर भी करवाई होगी।वही वरीय समाहर्ता रश्मि कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी कर्मियों निर्देशित करते समयावधि मे निर्माण कार्य पुरा करने का निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग