राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी के सभागार में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर एक ओर जहां तम्बाकू निषेध कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सभी ए एन एम को शपथ दिलाई गई वही दूसरी ओर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने इस अवसर पर अपने कर्मियों से कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरुकता लाने का कार्य पूरी ईमानदारी से करे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाकर तम्बाकू से होने वाली विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जहीर अहमद, हेल्थ मैनेजर विश्वजीत सिंह, रणधीर सिंह, अरुण सिंह, प्रह्लाद सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग