राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के सभागार में गरीब कल्याण सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 21 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि का हस्तांतरण शिमला हिमाचल प्रदेश से 16 क़िश्त की 21 हजार करोड़ की राशि सीधे किसानों के खाते में भेजा गया। जिसे किसानों तथा लाभुकों ने डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया। मंगलवार को यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के परियोजना निदेशक आत्मा के द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में आत्मा के 35 किसान तथा सैकड़ों किसान निधि के लाभुक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष बागेश्वर महतो तथा प्रखर समाजसेवी हरि मोहन सिंह गुड्डू, जितेंद्र शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग