राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

डुमरसन में जमीनी विवाद में पूर्व मुखिया प्रत्याशी के दरवाजे चढ़ गाली गलौज और मारने की धमकी

राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के डुमरसन पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व समाजसेवी अकबर अली पिता हाजी डॉ निजामुद्दीन खां के फरदहिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर दरवाजे पर चढ़ गाली गलौज और मारपीट करने की धमकी देने का मामला सामने आया है मामले में मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया। अकबर अली ने बताया कि उनके पड़ोसी स्व वसीउल्लाह खां का जमीन उनके मकान के पीछे हैं जिसमें उनके मकान का पानी गिरता है और वही जमीन उनके द्वारा रूपये देकर अपने कब्जे में ले लिया हूं उसी दौरान उनकी मौत हो गई। अब उनके बेटो द्वारा जमीन पर कब्जा करने की नियत गढ़ा खोदा जा रहा था कि उसी को रोकने पर दरवाजे पर लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर गाली गलौज की जानें लगीं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।