राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के जजौली गांव में मंगलवार की रात सास ससुर की सेवा टहल के विवाद में मारपीट में दो शख्स घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां उनकी पहचान जजौली गांव निवासी शिवपूजन राम की पत्नी देवमुनि देवी और 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार केतकर रुप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।घटना के बारे में घायलों ने बताया कि घर में बूढ़े सास ससुर हैं उन्हीं की वे सेवा टहल कर रहे थे कि उनकेे देवर द्वारा रोक कर मारपीट की जाने लगी जिसमें वे घायल हो गए। घायलों के द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग